BSF HCM Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read
बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की सही तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
नई दिल्ली : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई (स्टेनोग्राफर) एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीबीटी में शामिल होने वाले हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और यूजर पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSF HCM Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर जाएं।
- अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी/एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
- बीएसएफ एचसीएम, एएसआई स्टेनो सीबीटी एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे परीक्षा के दिन के लिए डाउनलोड करें और एक पेज प्रिंट कर लें।
BSF HCM, ASI Steno Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
जिन उम्मीदवारों ने पीईटी/पीएसटी स्टेज पास कर लिया है, वे अब आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट और परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसी जरूरी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा से काफी पहले कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए और उस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
BSF HCM, ASI Steno Exam 2026: परीक्षा तिथि
बीएसएफ हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
BSF HCM, ASI Steno Recruitment: चयन प्रक्रिया
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट (जिसमें लागू होने पर टाइपिंग या स्टेनोग्राफी शामिल है)
- दस्तावेजों की जांच
- मेडिकल जाच
अगली खबर
]RSSB Computer Instructor Admit Card 2026: सीनियर व बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह संयुक्त भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत कुल लगभग 3,951 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’