Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण 16 सितंबर से होगा शुरू
Saurabh Pandey | September 14, 2024 | 10:27 AM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी फ्रेश श्रेणी में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रैक्टिकल विषय के लिए अलग से 100 रुपये का भुगतान करना होगा। सीनियर सेकेंडरी में अतिरिक्त विषयों के लिए 200 रुपये प्रति विषय अलग से भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा, (बीएसईएच) की तरफ से हरियाणा ओपन स्कूल सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को बीएसईएच की आधिकारिक bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 तक है।
हरियाणा ओपन स्कूल सेकेंडरी (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Board HOS Exam 2025: आवेदन शुल्क
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1200 रुपये है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए पंजीकरण शुल्क 1250 रुपये है। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि विलंब शुल्क मूल पंजीकरण शुल्क के साथ जमा करना होगा। पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी दी जाएगी।
Haryana Board HOS Exam 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी फ्रेश श्रेणी में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रैक्टिकल विषय के लिए अलग से 100 रुपये का भुगतान करना होगा। सीनियर सेकेंडरी में अतिरिक्त विषयों के लिए 200 रुपये प्रति विषय अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा का माध्यम भी चुनना होगा।
Also read BSEH Compartment Exam 2024: बीएसईएच 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा पंजीकरण की तिथि 18 सितंबर तक बढ़ी
Haryana Board HOS Exam 2025: आवेदन का तरीका
- बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर कक्षा 10 और 12 के लिए बीएसईएच एचओएस परीक्षा मार्च 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार