Santosh Kumar | September 10, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
एचबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। ये परीक्षाएं अब 18 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएंगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट, पूर्ण और आंशिक अंक सुधार के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षाओं में अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईएच 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 है।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। अब कंपार्टमेंट, अतिरिक्त पास, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार परीक्षाएं 18 सितंबर 2024 को होंगी, जबकि पहले ये 10 सितंबर 2024 को निर्धारित थीं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि अभ्यर्थी सितंबर 2024 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 18 सितंबर 2024 तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वीपी यादव ने बताया कि फरवरी/मार्च 2024 और जुलाई 2024 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी अतिरिक्त योग्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने पिछले रोल नंबर का उपयोग करते हुए 18 सितंबर तक आवेदन जमा करना होगा।
Also readHSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5600 पदों पर पंजीकरण शुरू
छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा ईमेल: assec@bseh.org.in एवं assrs@bseh.org.in के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।