BSEH 10th Result 2024: बीएसईएच 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर होगा जारी, छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | May 2, 2024 | 12:23 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 इसी सप्ताह ऑनलाइन मोड में जारी किया जा सकता है। बीएसईएच ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा बीएसईएच कक्षा 10वीं परिणाम 2024 जल्द घोषित किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट जारी हो सकता है।
आधिकारिक घोषणा के बाद हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehexam.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीएसईएच बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के बाद तुरंत बाद पुनर्मूल्यांकन संबंधित तिथियों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पुनर्मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
Also read HBSE 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कों से 5.62% अधिक लड़कियां हुईं उत्तीर्ण
इसके अलावा एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। हरियाणा बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू होगा।
HBSE 10th Class Result Date: डाउनलोड करें
छात्र अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से कुछ दिन बाद प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehexam.org पर विजिट करें।
- इसके बाद स्टूडेंट होमपेज पर मौजूद क्लास 10th रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर पीडीएफ में प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी