BSEB STET 2024: बिहार एसटेट परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम मौका, अभ्यर्थी 1 मार्च तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 28, 2024 | 03:06 PM IST | 1 min read
बिहार एसटेट परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आगामी बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसटीईटी) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन विंडो 12 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक खुली थी।
बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को सिंगल पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने वालों को 1140 रुपये जमा करने होंगे।
BSEB STET 2024: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या पीजी डिग्री के साथ-साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो, आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु में छूट बिहार बोर्ड एसटीईटी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
Also read BSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार
BSEB STET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी एसटीईटी 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2024.com पर जाएं।
- Homepage पर Register New Candidate लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा