BSEB SAV Result 2025: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट biharsimultala.com पर जारी
Saurabh Pandey | October 5, 2025 | 11:30 AM IST | 1 min read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 2025 के परीक्षाफल के आधार पर अनुशंसित अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच के बाद ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई में नामांकन कराने के योग्य होंगे।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 2025 के परीक्षाफल के आधार पर अनुशंसित अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच के बाद ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई में नामांकन कराने के योग्य होंगे।
सभी अनुशंसित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय जांच के लिए प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय समुलतला, जमुई द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा।
BSEB SAV Result 2025: रिजल्ट के आंकड़े
आधिकारिक सूची के अनुसार, सभी स्ट्रीम में कुल 83 विद्यार्थी सफल हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 69 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 57 छात्र और 12 छात्राएं शामिल हैं। कला स्ट्रीम में 10 विद्यार्थी चयनित हुए हैं, जिनमें 3 छात्र और 7 छात्राएं शामिल हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में 4 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिनमें 1 छात्र और 3 छात्राएं शामिल हैं।
BSEB SAV Result 2025: उम्मीदवारों की सूची का विवरण
सिमुलतला आवासीय विद्यालय द्वारा योग्य उम्मीदवारों की सूची में आवेदन संख्या, रोल नंबर, स्ट्रीम, उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति, कुल प्रश्न, प्राप्त अंक, आनुपातिक अंक, प्राप्त अंकों का प्रतिशत, योग्यता की स्थिति, परिणाम रैंक, अंतिम चयन और कोटा शामिल हैं।
BSEB SAV Result 2025: चिकित्सा परीक्षा के बाद मिलेगा एडमिशन
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि चयनित उम्मीदवार अनिवार्य चिकित्सा परीक्षा पूरी करने के बाद ही बीएसईबी सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के तहत अंतिम प्रवेश के लिए पात्र होंगे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सभी अनुशंसित उम्मीदवारों को चिकित्सा जांच के कार्यक्रम के संबंध में अलग से निर्देश देंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल