BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Result: बिहार सक्षमता परीक्षा अपडेट, 23 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट
Saurabh Pandey | March 19, 2024 | 03:33 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा आंसर की 2024 जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी ने आज यानी 19 मार्च को 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च तक हुई परीक्षाओं की अंसर की जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी अब उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी ने इससे पहले 2 से 5 मार्च तक आयोजित बिहार सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी 15 मार्च को जारी की थी। बोर्ड की तरफ से आंसर की को चुनौती देने की विंडो 17 मार्च तक खुली थी। इसके बाद अब बिहार बोर्ड ने 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च की उत्तर कुंजी जारी की है।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- सक्षमता परीक्षा परिणाम 2024 जाएं और क्लिक करें।
- अब एक नया पेज दिखाई देगा, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- डैशबोर्ड से बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम 2024 पर जाएं।
- अब परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सेव कर लें।
Bihar Sakshamta Pariksha Result Date परीक्षा डिटेल
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2024 राज्य के नौ जिलों के 52 कंप्यूटर केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में लगभग 2,32,190 शिक्षकों ने भाग लिया। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 23 मार्च तक Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024 जारी कर सकता है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी डेट के आस-पास ही जारी किया जाएगा।
Also read BSEB DElEd Exam Schedule: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा शेड्यूल घोषित, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
BSEB Sakshamta Result 2024 रिजल्ट डिटेल
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 में निम्नलिखित डिटेल होंगी। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद एक बार पूरी डिटेल को जरूर चेक करें।
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा वर्ष
- विषयवार अंक
- कुल मार्क
- योग्यता स्थिति
- परीक्षा केंद्र विवरण
- परिणाम की तिथि
- प्राधिकारी के हस्ताक्षर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी