BSEB 10th Dummy Admit Card 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 नवंबर तक करें सुधार
Saurabh Pandey | November 21, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध है। परीक्षा समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण के समय विद्यार्थियों द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर डमी एडमिट कार्ड तैयार किया गया है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों को फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी जानकारी सत्यापित करने का मौका देना है, जिससे कि किसी भी त्रुटि को तुरंत ठीक किया जा सके। छात्र और स्कूल दोनों अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा समिति ने सभी संबंधित विद्यालयों और विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे 21 से 27 नवंबर तक अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार अवश्य कर लें।
बीएसईबी मैट्रिक डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध है। परीक्षा समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण के समय विद्यार्थियों द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर डमी एडमिट कार्ड तैयार किया गया है।
BSEB Dummy Admit Card 10th 2026: बीएसईबी इन्फॉर्मेशन ऐप पर डमी एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बीएसईबी इन्फॉर्मेशन ऐप पर डमी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया है। इसके के माध्यम से भी विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा समिति ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सहयोग करेंगे।
BSEB Dummy Admit Card 10th 2026: डमी एडमिट कार्ड सुधार
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी छात्र डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करें। सुधार के लिए त्रुटियां इस प्रकार हैं-
- नाम की वर्तनी
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- आधार संख्या
- श्रेणी
- लिंग
- विषय
- फोटो और हस्ताक्षर
- यदि कोई त्रुटि पाई जाती है
- छात्रों को डमी एडमिट कार्ड पर सुधार चिह्न लगाना चाहिए।
- सुधार के लिए एक प्रति अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को जमा करें।
BSEB Dummy Admit Card 10th 2026: हेल्पलाइन नंबर
किसी भी कठिनाई की स्थिति में विद्यार्थी 9430429722, 0612–2232239 पर संपर्क कर सकते हैं या bseb@biharboardonline.com पर मेल कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 27 नवंबर के बाद किसी भी त्रुटि सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी