BSEB OFSS Admission 2024: बिहार में ओएफएसएस के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 12, 2024 | 05:34 PM IST | 2 mins read
बिहार राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ओएफएसएस के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बीएसईबी ने यह जानकारी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार राज्य में ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बताया कि छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 को समाप्त कर दी जाएगी। बिहार राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं में ओएफएसएस के माध्यम से प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बीएसईबी ने यह जानकारी आज यानी 12 अप्रैल को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी है।
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (आईसीएसई) या किसी अन्य राष्ट्रीय/ राज्य बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन प्रवेश के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा।
बीएसईबी ने जारी नोटिस में कहा कि इच्छुक विद्यार्थियों को नामांकन करने से पहले कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और कॉमन प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए, जिससे ऑनलाइन आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। आगे कहा कि, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और कॉमन प्रॉस्पेक्टस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बिहार बोर्ड द्वारा ओएफएसएस के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2024 से OFSS पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। कहा गया कि बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकृत नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकते हैं।
बताया गया कि ऑफलाइन शुल्क का भुगतान इलाहाबाद बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जाकर जमा करना होगा। आवेदनफॉर्म भरने के लिए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी होना आवश्यक है। एडमिशन से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी।
जारी नोटिस में कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या असुविधा के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच