BSEB Matric Compartmental Exam 2024: बिहार मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 4 मई से होगी शुरू
Saurabh Pandey | May 2, 2024 | 11:15 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 राज्य के 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 की तारीख घोषित कर दी है। बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 4 मई से 11 मई 2024 तक राज्य के 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 53,505 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
इस वर्ष की परीक्षा में 11,256 परीक्षार्थी विशेष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, ये परीक्षार्थी सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके अलावा शेष 42249 परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए पटना जिले में 2184 परीक्षार्थियों के लिए कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
BSEB Matric Compartmental Exam 2024: परीक्षा समय
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय 9 बजे होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग समय 1:30 बजे तक होगा।
BSEB Matric Compartmental 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच अथवा मैग्नेटिक घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन लेकन जाना मना है।
BSEB Matric Compartmental Exam 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच अथवा मैग्नेटिक घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन लेकन जाना मना है।
बिहार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के सफल संचालन के लिए बीएसईबी ने कंट्रोल बनाया है, जो 3 मई से 11 मई तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार कीसमस्या होने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया जा सकेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी