BSEB ITI Language 2025 Admit Card: बीएसईबी आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 10, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बीएसईबी आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्चतर माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए इस संबंध में जानकारी साझा की है। बिहार बोर्ड ने समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।
बिहार बोर्ड 25 और 26 अप्रैल को आईटीआई भाषा की परीक्षा आयोजित करेगा। आईटीआई उच्चतर माध्यमिक स्तर की भाषा परीक्षा के विषयों में, उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में से किसी दो विषयों में उपस्थित होना होगा।
प्रत्येक परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। इसमें 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी शामिल है। परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
बीएसईबी की हिंदी, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। इस दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जिसमें हिंदी विषय (कोड 106) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें अंग्रेजी विषय (कोड 105) की परीक्षा होगी। उर्दू भाषा की परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को ही पहली शिफ्ट में होगी, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी।
बिहार बोर्ड के अनुसार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बीएसईबी आईटीआई भाषा विषय की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी