Bihar STET Admit Card 2025: बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड आज bsebstet.org पर होगा जारी, परीक्षा 14 अक्टूबर से
Santosh Kumar | October 11, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने घोषणा की है कि एसटीईटी 2025 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar STET Admit Card 2025: बिहार एसटेट एडमिट कार्ड विवरण
सभी उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और उनका पालन करना होगा। बिहार एसटीईटी प्रवेश पत्र पर परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का भी उल्लेख होगा जहां उन्हें निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
एसटीईटी 2025 परीक्षा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
Also read Bihar STET 2025 Exam: बिहार एसटीईटी परीक्षा नहीं हुई स्थगित, बोर्ड ने वायरल फर्जी नोटिस का किया खंडन
BSEB STET Admit Card 2025: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करके प्रिंट आउट लें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी अवश्य सत्यापित कर लें। यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल