BSEB STET 2024 Dummy Admit Card: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | February 15, 2024 | 11:22 AM IST | 1 min read
बीएसईबी ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना डमी एडमिट कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की तरफ से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2024) का चौथा डमी एडमिट कार्ड जारी किया कर दिया गया है। Biahr STET 2024 के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चौथा डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर 15 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा। डमी एडमिट कार्ड में यदि कोई गलती हो तो अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर इसमें सुधार करा सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि 21 फरवरी के बाद किसी भी प्रकार के त्रुटि सुधार का दावा मान्य नहीं होगा।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 31 जनवरी को जारी किया था।
Biahr STET 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
- चौथा डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी के 4000+ पदों पर भर्तियां, 20 फरवरी से आवेदन
RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 20 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी