BSEB Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी, 4 दिसंबर तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्र स्वयं भी लॉगिन विवरण की सहायता से द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 (कक्षा 12वीं) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 2026 में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सुधार का मौका दिया गया है।
बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर और बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2026 का सेकेंड डमी एडमिट कार्ड intermediate.biharboardonline.com उपलब्ध है। बिहार बोर्ड एग्जाम डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यालय के प्रधान द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी का नाम, उनके माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं है।”
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर द्वितीय प्रवेश पत्र जारी करने एवं त्रुटि सुधार के लिए मैसेज/ ईमेल भेजा जा रहा है। विद्यार्थी स्वयं भी अपना द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें स्कूल प्रधान के माध्यम से सुधार करा सकते हैं।
बोर्ड ने कहा कि छात्र अपने तथा माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, आधार नंबर, श्रेणी, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर आदि में हुई त्रुटियों को सुधार सकते हैं। निर्धारित अवधि तक शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा त्रुटि सुधार नहीं किया जाता है तो इसके लिए विद्यालय प्रधान, संबंधित विद्यार्थी और उनके अभिभावक जिम्मेदार होंगे।
बिहार बोर्ड एग्जाम 2025 सेकेंड डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने और उसमें सुधार के दौरान किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। कक्षा 10वीं के लिए 9430429722, 0612-223239 व ईमेल bseb@antiersolutions.com पर और कक्षा 12वीं के लिए 0612-2230039 व ईमेल bsebinterhelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल