BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
Santosh Kumar | March 25, 2025 | 05:06 PM IST | 1 min read
अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज 25 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2025: परीक्षाओं के परिणाम 31 मई तक
इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इस वर्ष बीएसईबी इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म 1 से 8 अप्रैल 2025 तक भरे जाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो और वे उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
BSEB Bihar Board Result 2025: 86.56% स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 89.66%, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% और आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% छात्र सफल हुए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी टॉपर बनी हैं।
इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने टॉप किया है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल