BSEB DElEd Result 2025: बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट secondary.biharboardonline.com पर जारी, उत्तीर्णता प्रतिशत जानें
Santosh Kumar | September 4, 2025 | 03:47 PM IST | 1 min read
समिति द्वारा सत्र 2023-25 की द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 से 19 जून तक और सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 से 27 जून तक दो पालियों में आयोजित की गई।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिए हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2024-2026) और द्वितीय वर्ष (सत्र 2023-2025) की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा की।
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, सत्र 2023-25 की द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु 31,695 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 28,825 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.94% रहा।
वहीं, सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने के लिए 32,941 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 30,446 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार प्रथम वर्ष की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.43% रहा।
BSEB DElEd Result 2025: डीएलएड रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसईबी डीएलएड परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट लें।
समिति द्वारा सत्र 2023-25 की बीएसईबी डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 से 19 जून तक दो पालियों में जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। वहीं, सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 से 27 जून तक दो पालियों में आयोजित की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल