Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज bsebmatric.org पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 07:43 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज यानी 31 मार्च को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। बीएसईबी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड आज यानी 31 मार्च को बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी उनके संबंधित स्कूलों प्राप्त करनी होगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 प्रदेश के 1585 परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी को शुरू हुई थी, जो 23 फरवरी को सकुशल संपन्न कराई जा चुकी है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2024 राज्य के 1585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
इस परीक्षा में 16,94,781 परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल हुए। इनमें 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। पहली पाली में जहां कुल 4,38,967 छात्राएं शामिल हुईं, वहीं 4,11,604 छात्रों ने परीक्षा दी। इस तरह पहली पाली की परीक्षा में कुल 8,50,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में 4,33,227 छात्राएं, जबकि 4,10,983 छात्र शामिल हुए। इस प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 8,44, 210 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बिहर बोर्ड की तरफ से सभी जिलों में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में सिर्फ छात्राओं को परीक्षा देने की अनुमति थी। यहां सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही थीं।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें
- बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org पर जाएं।
- नवीनतम अपडेट सेक्शन में बिहार बोर्ड मैट्रिक 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- ऑनलाइन बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई