BSEB 10th Answer Key 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक हिंदी आंसर की जारी, परीक्षा टाइम टेबल जानें
Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 05:02 PM IST | 3 mins read
परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, ईयरफोन, स्मार्टवॉच आदि प्रतिबंधित हैं। छात्रों को अपना पेपर लिखना शुरू करने से पहले प्रत्येक पाली में पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से कक्षा 10 यानी मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
बिहर बोर्ड 10वीं की हिंदी परीक्षा के लिए अनऑफिशियल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा में सेट A से लेकर J तक के प्रश्नपत्र शामिल थे, जिनमें 1 से 100 तक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
बिहार बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आधिकारिक या अनौपचारिक उत्तर कुंजी की प्रतीक्षा करते हैं। आधिकारिक उत्तर कुंजी आमतौर पर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के कुछ दिनों बाद उपलब्ध कराई जाती है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.com पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोडकर सकेंगे।
यदि आधिकारिक उत्तर कुंजी अभी तक उपलब्ध नहीं है, तो छात्र विभिन्न शैक्षणिक वेबसाइटों और कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रदान की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं।
BSEB 10th Exam 2025: पहले दिन हिंदी विषय का पेपर
बीएसईबी कक्षा 10 के छात्र दोनों पालियों में मातृ भाषा (हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली) के पेपर में उपस्थित शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। हॉल टिकट के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read Bihar Board Matric Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, दो स्तर पर होगी तलाशी
अनौपचारिक बीएसईबी मैट्रिक हिंदी आंसर की (Unofficial BSEB Matric Hindi Answer Key)
| सेट और आंसर की लिंक पहली पाली |
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट ए के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट बी के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट सी के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट डी के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट ई के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट एफ के लिए आंसर की लिंक
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट जी के लिए आंसर की लिंक
|
|
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र पीडीएफ आंसर की सेट एच 17 फरवरी 2025 पहली पाली
|
|
बीएसईबी कक्षा 10 हिंदी सेट आई के लिए आंसर की लिंक
|
|
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र पीडीएफ आंसर की सेट जे 17 फरवरी 2025 पहली पाली |
BSEB 10th Exam 2025: परीक्षा गाइडलाइंस
परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, ईयरफोन, स्मार्टवॉच आदि प्रतिबंधित हैं। छात्रों को अपना पेपर लिखना शुरू करने से पहले प्रत्येक पाली में पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
BSEB 10th Exam 2025: परीक्षा टाइम टेबल
| दिनांक | सुबह की शिफ्ट (9:30 AM से 12:45 बजे तक) | शाम की शिफ्ट (2:00 PM से 5:15 बजे तक) |
|---|---|---|
| 17 फरवरी 2025 | मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) | मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) |
| 18 फरवरी 2025 | गणित | गणित |
| 19 फरवरी 2025 | द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरी, अन्य भाषाओं के लिए केवल हिंदी) | द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरी, अन्य भाषाओं के लिए केवल हिंदी) |
| 20 फरवरी 2025 | सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी 2025 | विज्ञान | विज्ञान |
| 22 फरवरी 2025 | अंग्रेजी (सामान्य) | अंग्रेजी (सामान्य) |
| 24 फरवरी 2025 | वैकल्पिक विषय (उच्च गणित/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/संस्कृत/मैथिली/फारसी/अरबी/गृह विज्ञान/संगीत/नृत्य/सुंदरकला) | वैकल्पिक विषय (उच्च गणित/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/संस्कृत/मैथिली/फारसी/अरबी/गृह विज्ञान/संगीत/नृत्य/सुंदरकला) |
| 25 फरवरी 2025 | व्यावासिक वैकल्पिक विषय (सुरक्षा, ब्यूटीशियन, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, ब्यूटी और वेलनेस, टेलीकॉम, आईटी/आईटीएस ट्रेड) | व्यावासिक वैकल्पिक विषय (सुरक्षा, ब्यूटीशियन, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, ब्यूटी और वेलनेस, टेलीकॉम, आईटी/आईटीएस ट्रेड) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल