BSEB Compartmental Result 2026: बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट स्क्रूटनी विंडो ओपन, जानें फीस, प्रोसेस
Santosh Kumar | May 25, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read
10वीं के लिए आवेदन लिंक matric.biharboardscrutiny.com या biharboardonline.com और 12वीं के लिए intermediate.biharboardscrutiny.com अथवा intermediate.biharboardonline.com पर एक्टिव है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 23 मई को कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए। परिणामों की घोषणा के बाद, बोर्ड ने अब इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। यह विंडो 25 से 29 मई तक सक्रिय रहेगी, यदि छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवा सकते हैं।
10वीं के लिए आवेदन लिंक matric.biharboardscrutiny.com या biharboardonline.com और 12वीं के लिए intermediate.biharboardscrutiny.com अथवा intermediate.biharboardonline.com पर एक्टिव है।
BSEB Compartmental Result 2026: रिजल्ट स्क्रूटनी आवेदन शुल्क
स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 120 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर “Apply for Scrutiny” लिंक पर क्लिक करना होगा और रोल कोड, रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं। आंसर-शीट की जांच के लिए, छात्रों को संबंधित विषय के आगे दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करना होगा। इसके बाद फीस जमा करनी होगी।
Bihar Board Result Scrutiny 2026: आवेदन शुल्क संबंधी विवरण
पेमेंट करने के बाद, छात्रों को 24 घंटे के अंदर यह जांच लेना चाहिए कि क्या उनके बैंक खाते से संबंधित राशि कट गई है। यदि राशि छात्र के खाते से कट जाती है, लेकिन बोर्ड के खाते में जमा नहीं होती है, तो आवेदन को अधूरा माना जाएगा।
स्क्रूटनी के दौरान, केवल अंकों के जोड़ में हुई गलतियों, मूल्यांकन में छूटी हुई चीज़ों, या कवर पेज पर अंक दर्ज करने में हुई गलतियों की ही जांच की जाएगी। इसके परिणामस्वरूप, अंक बढ़ या घट सकते हैं, या अपरिवर्तित रह सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने कम्पार्टमेंटल एवं विशेष परीक्षा 2025 के छात्रों के अंकपत्र और मूल प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। कई छात्रों के प्रमाण पत्रों में गलतियां हैं। ऐसे छात्रों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने फिर से सुधार का मौका दिया है।
अगली खबर
]UP Madarsa Board Result 2026: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी, 88.26% स्टूडेंट्स पास
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किए गए हैं। कुल 80,933 परीक्षार्थियों में से 55,788 छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.26% रहा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा