Trusted Source Image

BSEB Compartment Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें

Saurabh Pandey | May 23, 2026 | 04:30 PM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल कम विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट की घोषणा पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुख्यालय सभागार में की गई। (आधिकारिक वेबसाइट)
रिजल्ट की घोषणा पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुख्यालय सभागार में की गई। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) और मैट्रिक (10वी) की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट compartment.biharboardonline.org. पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के रिजल्ट विद्यार्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्रों के विषय-वार अंक, पासिंग स्टेटस और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होंगी।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग आधिकारिक लिंक जारी किए हैं। छात्र अपने परिणाम नीचे दी गई वेबसाइटों पर देख सकते हैं-

  1. इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट: interbiharboard.com
  2. मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट: compartment.biharboardonline.org

Also read JNVST Class 6 Result: जवाहर नवोदय विद्यालय फेज 2 रिजल्ट कक्षा 6 के लिए जारी, navodaya.gov.in से करें डाउनलोड

मई में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

यह विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाएं उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थीं, जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) हो गए थे या फिर अपने अंकों में सुधार (इंप्रूवमेंट) करना चाहते थे। बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, इंटर की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं 2 मई से 11 मई, 2026 तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं, जबकि मैट्रिक की परीक्षाएं भी मई के महीने में ही संपन्न हुई थीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications