Bihar Board 12th Scrutiny Form 2025: बिहार बोर्ड 12th स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | April 1, 2025 | 01:12 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटर 2025 परिणाम 25 मार्च को घोषित किया गया था। जिसे छात्र आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज यानी 1 अप्रैल से बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए स्क्रूटनी फॉर्म जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 में एक या अधिक विषयों में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बिहार बोर्ड 12th स्क्रूटनी फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी फॉर्म 2025 में लॉगिन करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड, रोल नंबर एवं पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी 12वीं कक्षा स्क्रूटनी फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 8 अप्रैल है। छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 120 रुपए शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में शामिल परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 25.03.2025 को जारी किया गया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हो, तो उस विषय की उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटिनी कराने हेतु intermediate.bsebscrutiny.com पर 1.04.2025 से 8.04.2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।”
बीएसईबी ने आगे कहा, “इंटर वार्षिक परीक्षा, 2025 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी हेतु आवेदन किए जाने के साथ-साथ इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2025 में भी शामिल होता है और स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है तो उस विद्यार्थी का 12th वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल।”
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 में एक या दो विषयों में फेल छात्र स्क्रूटनी के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी की ओर से कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Scrutiny 2025: स्क्रूटिनी निम्नलिखित बिन्दुओं पर आधारित होगी
- यदि उत्तरपुस्तिका के अन्दर के पृष्ठों में प्राप्त अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- प्राप्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- यदि कोई प्रश्न या उसके खण्ड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
- स्क्रूटिनी के परिणाम स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत् रह सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल