BSEB Matric Scrutiny Compartment 2024: बिहार मैट्रिक स्क्रूटिनी,कंपार्टमेंट आवेदन का आज आखिरी मौका
Saurabh Pandey | April 9, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जो छात्र पंजीकरण करना चाहते हैं, उन्हें अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 9 अप्रैल आखिरी दिन है। ऐसे में यदि कोई छात्र किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट है, तो वह उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति विषय 120 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
जिन छात्रों के किसी विषय में कम अंक हैं या किसी कारण से परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं, वे कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं, वे बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल नहीं हो सकते हैं।
मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 की डेट जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) पटना की तरफ से बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन 4 मई से 11 मई तक दो पालियों में किया जाएगा। दोनों पालियों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
BSEB 10th Scrutiny 2024 आवेदन का तरीका
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना आवेदन पत्र भरें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
Also read Bihar News: बिहार में शिक्षकों को ईद, रामनवमी के दिन मिलेगी छुट्टी, सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
Bihar Board 10th Compartmental Exam रिजल्ट डेट
बीएसईबी मैट्रिक विशेष परीक्षा और मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2024 का रिजल्ट 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एक वर्ष खराब न हो और वे इसी सत्र में अपना नामांकन आगे की पढ़ाई के लिए करा सकें।
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 बीएसईबी द्वारा 31 मार्च को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 13,79,842 छात्र सफल हुए हैं।
अगली खबर
]BSEB Matric Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा कार्यक्रम जारी
BSEB Matric Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी