BSEB Class 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, matricresult2025.com से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | March 29, 2025 | 12:20 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल कोड, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की घोषणा की है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल कोड, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसे सबमिट करने के बाद ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15,58,077 ने परीक्षा दी और 12,79,294 पास हुए। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया।
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी
बीएसईबी ने कक्षा 10 की मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक कराई, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक हुई। बोर्ड ने 6 मार्च को आंसर की जारी की और छात्रों को 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया।
बिहार बोर्ड ने करीब 15.85 लाख छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की। नतीजों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई। इस बार टॉप करने वाले छात्रों को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है।
| रैंक |
नाम |
जिला |
अंक |
प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
साक्षी कुमारी |
समस्तीपुर |
489 |
97.80 |
|
1 |
अंशू कुमारी |
पश्विम चंपारण |
489 |
97.80 |
|
1 |
रंजन वर्मा |
भोजपुर |
489 |
97.80 |
|
2 |
पुनित कुमार सिंह |
भोजपुर |
488 |
97.60 |
|
2 |
सचिन कुमार राम |
जमुई |
488 |
97.60 |
|
2 |
प्रियांशु राज |
मुंगेर |
488 |
97.60 |
|
3 |
मोहित कुमार |
बांका |
487 |
97.40 |
|
3 |
सूरज कुमार पांडे |
बांका |
487 |
97.40 |
|
3 |
खुशी कुमारी |
रोहतास |
487 |
97.40 |
|
3 |
प्रियांशु रंजन |
आजमनगर |
487 |
97.40 |
|
3 |
रोहित कुमार |
जमुई |
487 |
97.40 |
BSEB Class 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक करें?
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर जाएं।
- पेज पर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में एक या दो विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा