BSEB 12th Practical Admit Card 2024: बिहार इंटरमीडिएट विशेष प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | April 27, 2024 | 10:45 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख पहले ही घोषित कर दी है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार इंटरमीडिएट विशेष प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। विशेष प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा प्रैक्टिकल विषयों के लिए 15 और 16 मई को बीएसईबी द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 29 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और पाली देख सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 19 अप्रैल को सैद्धांतिक विषयों की कक्षा 12वीं की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बिहार कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होगा, इन तरीकों से देख सकेंगे परिणाम
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नोटिस में कहा गया कि सैद्धांतिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 11 मई 2024 तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा।
इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र