Bihar Board Scholarship 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप 20% छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 04:30 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में टॉप 20 पर्सेंटाइल में आने वाले छात्रों के नाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में टॉप 20% छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में शामिल छात्र ‘सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी’ (PM-USP CSSS) योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करते समय रोल कोड और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आवेदकों को छात्रवृत्ति पोर्टल द्वारा निर्धारित अन्य शर्तों का पालन करना होगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में टॉप 20 पर्सेंटाइल में आने वाले छात्रों के नाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिए गए हैं। बीएसईबी ने नोटिस में कहा कि छात्रवृत्ति योजना के लाभ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि से संबंधित सूचना समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
बिहार बोर्ड स्कॉलरशिप 2025 के तहत आवेदन करने वाले आवेदक के माता-पिता या अभिभावकों की कुल वार्षिक आय 4.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर रहा हो। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी के एक्स हैंडल @officialbseb पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “12वीं, स्नातक और तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे छात्रों को इस योजना के बारे में सूचित करें और अपने संबंधित संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर इस नोटिस की एक प्रति प्रदर्शित करके जागरूकता पैदा करें।”
आगे कहा गया कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की भूमिका पीएम यूएसपी स्कॉलरशिप योजना से संबंधित सूचना प्रदान करने तक सीमित है। स्कॉलरशिप राशि का भुगतान भारत सरकार द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) प्रोग्राम के तहत सीधे लाभार्थी के खाते में जमा किया जाता है। भुगतान से संबंधित किसी भी दावे पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल