BPSSC Havildar Admit Card 2026: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी एडमिट कार्ड डेट घोषित, इस दिन होगा जारी

Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। सफल उम्मीदवार अब पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।

इस भर्ती के तहत 122 पदों के लिए पीईटी अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में पटना में आयोजित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। पीईटी परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 10 सितंबर 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश आधिकारिक वेबसाइट से ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगें, वे 15 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने आवेदन-पत्र की पावती की छायाप्रति एवं एक वैलिड फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि पर प्रत्येक अभ्यर्थी को शामिल होना होगा एवं सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में परीक्षा अवधि विस्तार का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। इस भर्ती के तहत 122 पदों के लिए पीईटी अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में पटना में आयोजित किया जाएगा।

BPSSC Havildar Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. वेबसाइट के लेटेस्ट नोटिस या Download PET Admit Card सेक्शन में जाएं।
  3. बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  6. अब आपका पीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

BPSSC Havildar Admit Card: सत्यापन के लिए दस्तावेजों की सूची

  1. एक वैलिड फोटो ID (वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आदि)
  2. शैक्षिक योग्यता का प्रमाण-पत्र
  3. जन्म तिथि का प्रमाण
  4. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र
  5. नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र
  6. ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

Also read BSF HCM Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment: परीक्षा विवरण

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। सफल उम्मीदवार अब पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]