BPSC TRE 4: बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना में देरी से अभ्यर्थी नाराज, सीएम के निर्देश के बावजूद विज्ञापन जारी नहीं
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 01:31 PM IST | 2 mins read
सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसे टीआरई 4 से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ‘चुनावी झांसा’ बताया है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (टीआरई) 4.0 की अधिसूचना में लगातार हो रही देरी से लाखों अभ्यर्थी बेहद नाराज हैं। बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती अधिसूचना सितंबर 2025 के अंत तक जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन अक्टूबर 2025 में भी आधिकारिक विज्ञापन bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड नहीं हुआ है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसे कुछ लोग टीआरई 4 से जुड़ा होने का दावा कर रहे हैं। वहीं कुछ ‘एक्स’ यूजर्स ने इसे ‘चुनावी झांसा’ बताया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सभी स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या गूगल लिंक या क्यूआर कोड के जरिए 3 दिन के अंदर विभाग को भेजने को कहा गया है।
जैसे ही यह नोटिस सामने आया, कुछ यूट्यूब चैनलों ने इसे बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती अधिसूचना से जोड़ दिया। इसके बाद कई "एक्स" यूजर्स ने दावा किया है कि इस अधिसूचना का बीपीएससी टीआरई 4 से कोई लेना-देना नहीं है।
BPSC TRE 4 Notification: अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
@BiharSMunch नाम के एक 'एक्स' यूजर ने लिखा, "अगर टीआरई 4 का विज्ञापन देना होता तो आचार संहिता लगने से पहले आ गया होता। मत भूलिए कि 16 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार के आदेश का भी पालन नहीं किया गया।"
उन्होंने आगे लिखा कि सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और अशोक चौधरी ने पिछले 2 सालों से भर्ती के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया। अगर एनडीए सरकार सत्ता में आई तो 2-3 साल तक टीआरई-4 भर्ती नहीं होगी।
इसी तरह एक अन्य यूजर @yadavajit_kumar ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नीतीश जी के गठबंधन के साथ अगर बीजेपी की सरकार बनी तो वैकेंसी 3-4 साल के लिए बाबू भूल जाना। भाजपा सरकारी नौकरी नहीं देती है।"
Also read Bihar Elections 2025: शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने वाली सरकार चाहते हैं बिहार के युवा मतदाता
BPSC TRE 4 Notification: बीपीएससी टीआरई अधिसूचना कब?
इससे पहले जुलाई 2025 में, सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षक पदों की पहचान करने और जल्द से जल्द बीपीएससी टीआरई 4 आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।
राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस चरण में 26,000 से 27,000 पदों पर नियुक्ति होने की उम्मीद है।
हालांकि, अभी तक बीपीएससी टीआरई 4 का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है, न ही कोई नई सूचना जारी की गई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार वोट से अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।
अगली खबर
]CSIR NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, 18 दिसंबर को एग्जाम
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे 24 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार