BPSC TRE 4 Exam: बिहार सरकार ने मानी छात्रों की प्रमुख मांगें, बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा एक चरण में होगी
Santosh Kumar | August 28, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
आगामी टीआरई-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की यह प्रमुख मांग थी।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। इससे कुछ दिन पहले राजधानी पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी।
सीएम ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''सरकार शुरू से ही छात्रों की मांगों के प्रति गंभीर रही है। आगामी टीआरई-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।'' पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की यह प्रमुख मांग थी।
उन्होंने कहा, ''सरकार ने परीक्षाओं से संबंधित सुझाव देने के लिए परीक्षा सुधार पर समिति का गठन किया है। पटना उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतें भी सुनेगी।''
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार ने 'विद्यार्थी सहायता पोर्टल' और 'विद्यार्थी सहायता शिविर' कार्यक्रम भी शुरू किया है।
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार ने उन्हें रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। कई लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मेरा सपना एसडीएम बनना था; इस रास्ते पर चलने के लिए मैंने बाकी सब कुछ छोड़ दिया।
अगली खबर
]BTSC Staff Nurse 2025 Final Result: बिहार स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 7376 कैंडिडेट चयनित
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 फाइनल मेरिट सूची में कैटेगरी-वाइज उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि और होम डिस्ट्रिक्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार