BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3 कक्षा 6 से 8 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन
Santosh Kumar | September 7, 2024 | 03:46 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल यानी 8 सितंबर को कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि है, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बीपीएससी शिक्षक भर्ती चरण 3 परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
बिहार बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आयोग ने कक्षा 1 से 5 के लिए बीपीएससी टीआरई चरण 3 की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: कुल रिक्तियां
जो अभ्यर्थी बीपीएससी टीआरई चरण 3 उत्तर कुंजी 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। कक्षा 6 से 8 तक के अभ्यर्थी कल तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, जबकि कक्षा 1 से 5 के लिए चुनौती विंडो 5 सितंबर तक ही उपलब्ध थी।
बीपीएससी टीआरई 3 भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में 87,774 विभिन्न शिक्षक पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी टीआरई अभियान प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
BPSC TRE 3 Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बीपीएससी टीआरई 3 उत्तर कुंजी 2024 चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- आप उन प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं जिनके उत्तरों में विसंगतियां हैं।
बीपीएससी टीआरई 3 फाइनल आंसर की 2024 और रिजल्ट प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी उत्तर पर आपत्ति करना चाहते हैं, उन्हें वैध प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम