BPSC Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू
Santosh Kumar | February 6, 2024 | 05:26 PM IST | 1 min read
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए 10 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 10 फरवरी से खोलने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक और योग्य पंजीकरण विंडो खुलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BPSC TRE चरण-3 के लिए आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी है। इस भर्ती में कक्षा एक से 12वीं तक के टीचरों की भर्ती की जाएगी। तीसरे चरण के लिए 10 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी।
जल्द ही आयोग BPSC Teacher Recruitment 2024 का विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जो नियम थे, वही इसमें भी लागू रहेंगे।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का पूरक परिणाम अब जारी नहीं किया जाएगा। इस मामले पर शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किये जा चुके हैं। शिक्षक भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा अगस्त महीने में होगी।
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं
बीपीएससी के मुताबिक टीआरई फेज 2 की तरह फेज 3 में भी एक ही परीक्षा होगी। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। पार्ट वन में भाषा की परीक्षा होगी। भाषा में क्वालिफाई करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनेगी। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। BPSC Teacher Recruitment 2024 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
अगली खबर
]Bihar Police SI Main Exam 2023: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड bpssc.bih.nic.in पर जारी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल