BPSC News: बीपीएससी री-एग्जाम के लिए जनसुराज की याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर, 15 जनवरी को सुनवाई
Santosh Kumar | January 10, 2025 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जनसुराज पार्टी ने याचिका दायर कर मांग की है कि जब तक दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, तब तक प्री परीक्षा परिणाम जारी न किया जाए।
बिहार: पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जनसुराज की याचिका स्वीकार कर ली है। जनसुराज पार्टी ने बीपीएससी की दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर 9 जनवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
हाल ही में संपन्न 70वीं बीपीएससी पीटी को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज नेता प्रशांत किशोर भी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में भूख हड़ताल की।
BPSC Answer Key 2024: प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी
प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं की है। वे अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। जनसुराज ने कोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा जांच की मांग की है।
अधिवक्ता प्रणव कुमार ने अनुच्छेद 226 के तहत पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर कर हाल ही में आयोजित 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने तथा पूरे राज्य में इस परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की है।
आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की पर अगर किसी को कोई संदेह है तो उम्मीदवार 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
BPSC 70 Result Date: प्री रिजल्ट जारी न करने की मांग
जनसुराज पार्टी ने मांग की है कि जब तक दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, तब तक प्री का रिजल्ट जारी न किया जाए। बता दें कि बापू परीक्षा परिसर में रद्द की गई 70वीं पीटी परीक्षा 4 जनवरी को पुनर्निर्धारित की गई है।
यह परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान ही बीपीएससी ने घोषणा कर दी थी कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में बीपीएससी पीटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा