BPSC Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी हेड टीचर-हेड मास्टर भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 10, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि बिहार हेड मास्टर भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हेड टीचर (Bpsc Head Teacher Recruitment 2024) के कुल 40,247 पदों पर और हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल 2024 को समाप्त हो रही है।
इन रिक्तियों के लिए योग्यताओं को पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवार जो शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं, यह उनके लिए आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Head Teacher Recruitment 2024 कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के कुल 40,247 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं।
- अनारक्षित वर्ग - 10081 पद
- अनुसूचित जाति - 8041 पद
- अनुसूचित जन जाति - 806 पद
- ईडब्ल्यूएस - 4018 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 10056 पद
- पिछड़ा वर्ग - 7245 पद
BPSC Head Master Recruitment 2024 कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 6061 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण कैटेगरी वाइज नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित वर्ग - 1340 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 576 पद
- अनुसूचित जाति - 1283 पद
- अनुसूचित जनजाति - 128 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 1595 पद
- पिछड़ा वर्ग - 1139 पद
BPSC Teacher Bharti 2024 आवेदन शुल्क
बिहार हेड मास्टर और हेड टीचर भर्ती 2024 सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी सभी आरक्षित और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, दिव्यांगों के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी को 750 रुपये ही देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
BPSC Headmaster 2024 आयुसीमा
बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 50 वर्ष है।
आयुसीमा और योग्यता
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे शिक्षक जिनके पास सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में न्यूनतम 8 वर्ष पढ़ाने का अनुभव हो वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 8 वर्ष पढ़ाने का अनुभव प्रमाण पत्र देने के लिए सक्षम प्राधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे।
अगली खबर
]Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट क्लर्क-असिस्टेंट भर्ती jharkhandhighcourt.nic.in पर शुरू
Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट क्लर्क-असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग