BPSC TRE Exam Postponed: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 16 मार्च का पेपर स्थगित, नई डेट का इंतजार
Saurabh Pandey | March 6, 2024 | 07:18 PM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षक भर्ती 2024 15 मार्च को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। बीपीएससी परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 16 मार्च को एक पाली में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 को अपरिहार्य कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। आयोग की तरफ से एक नोटिस जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का शेड्यूल 29 फरवरी को जारी किया गया था, जिसमें 15 और 16 फरवरी को परीक्षा आयोजित होने वाली थी।
परीक्षा कार्यक्रम
बीपीएससी की तरफ से कहा गया है कि 15 फरवरी को दो पालियों में होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित की जाएगी। पहली पाली 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। पहली पाली में गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू विषय का पेपर होगा।
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसमें सामान्य उर्दू एवं बांग्ला विषयय की परीक्षा होगा। शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग 1 से 5 के सभी विषयों के लिए। दूसरा सामान्य विषय होगा, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग वर्ग 1 से 5 तक विषय होंगे।
बीपीएससी एडमिट कार्ड
बिहार शिक्षक भर्ती 2024 15 मार्च को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। बीपीएससी परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद यूज की गई ओएमआर आंसर शीट को सील बंद कराने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें।
ऐसे करें बिहार शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Examination Program: TRE 3.0 स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी परीक्षा प्रवेश पत्र" लिंक पर जाएं।
- बिहार शिक्षक प्रवेश पत्र पेज तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, 15 मार्च से होगी परीक्षा
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती अभियान के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस बार उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’