BPSC Auditor Admit Card 2026: बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, प्री एग्जाम 5 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 12:02 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज विज्ञापन संख्या-09/2026 के तहत अंकेक्षक (Auditor) के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 28 जून से एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को बीपीएससी ऑडिटर 2026 हॉल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध मूल फोटो आईडी लानी होगी, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आयोग द्वारा बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को एक पाली में सुबह 10:00 बजे दोपहर से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
बीपीएससी ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से छपा रोल नंबर के साथ बार कोड जांचने की सलाह दी है।
प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए। बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 102 ऑडिटर के पदों को भरा जाएगा।
BPSC Auditor Prelims Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बीपीएससी ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- हॉल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी