Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 02:29 PM IST | 2 mins read
सीजी सब ऑडिटर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से आज उप अंकेक्षक (Sub-Auditor) पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 25 जून से सीजी सब ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
सीजी सब ऑडिटर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पेन कार्ड/ आधार कार्ड आदि लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीजी सब ऑडिटर 2026 लिखित परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also readSSC CGL Online Form 2026 Re Open: एसएससी सीजीएल आवेदन जमा करने की विंडो पुनः खुली, अंतिम तिथि 25 जून
नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”
सीजी सब ऑडिटर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लागू ड्रेस कोड का पालन करना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे: