BPSC AE Recruitment 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | April 28, 2025 | 05:57 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इजीनियर (सिविल और यांत्रिक एवं विद्युत) के कुल 1024 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी क दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 30 अप्रैल 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी एई (सिविल और यांत्रिक एवं विद्युत) रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई 2025 तक है।
BPSC AE Recruitment 2025: आयुसीमा
बीपीएससी एई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BPSC AE Vacancy 2025: रिक्तियों का विवरण
बीपीएससी एई (सिविल और यांत्रिक एवं विद्युत) के कुल 1024 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं-
- सहायक अभियंता (सिविल) - 984 पद
- सहायक अभियंता (यांत्रिक) - 36 पद
- सहायक अभियंता (विद्युत) - 4 पद
BPSC AE Recruitment 2025 Fee: आवेदन शुल्क
बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल /यांत्रिक / विद्युत) पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रूपये, जबकि केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रूपये, बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित /अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शु्ल्क 200 रूपये होगा। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शु्ल्क 750 रूपये ही होगा।
BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
बीपीएससी एई (सिविल और यांत्रिक एवं विद्युत) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई अप्रूव्ड भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल / यांत्रिक / विद्युत इंजीनियंरिंग में डिग्री हो अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त सम विश्वविद्यालयों (डिम्ड-विश्वविद्यालय) से मात्र रेगुलर रूप से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त उपाधि मान्य होगी।
BPSC AE Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल /यांत्रिक / विद्युत) के पदों पर नियुक्ति के लिए चयन आयोग द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में प्राप्त अंक एवं संविदा के आधार पर किए गए कार्य की प्रिफरेंस की गणना कर की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा