BPSC ASO Mains Answer Key 2025: बीपीएससी एएसओ मेंस आंसर की bpsc.bihar.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | March 13, 2026 | 03:24 PM IST | 1 min read
बोर्ड सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगा और तत्पश्चात एक अंतिम 'आंसर-की' जारी करेगा, जो परीक्षा परिणाम तैयार करने का आधार बनेगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 37/2025 के तहत जारी यह कुंजी विभिन्न सेटों में उपलब्ध है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और अपने अंकों की गणना करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। यह कुंजी मुख्य परीक्षा से संबंधित है, जो हाल ही में आयोजित की गई।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी विषयों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। यदि एएसओ उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने का अवसर है।
BPSC ASO Mains Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे 'यूजरनेम' और 'पासवर्ड' का उपयोग करके 14 से 20 मार्च के बीच अपने डैशबोर्ड पर अपनी आपत्तियां प्रमाणिक साक्ष्य या स्रोतों के साथ अपलोड करें।
एएसओ प्रोविजनल उत्तर कुंजियों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करने के लिए, प्रति प्रश्न ₹250 का शुल्क देय होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर, अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
BPSC ASO Answer Key 2025: मुख्य परीक्षा 27 फरवरी को हुई
बिना साक्ष्य या शुल्क के प्रस्तुत की गई आपत्ति को तत्काल अस्वीकृत कर दिया जाएगा। बोर्ड सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगा और तत्पश्चात एक अंतिम 'आंसर-की' जारी करेगा, जो परीक्षा परिणाम तैयार करने का आधार बनेगी।
बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक चली। आयोग ने एक शिकायत पोर्टल सक्रिय किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा