BPSC BAO Result 2024: बीपीएससी कृषि विभाग रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर जारी; ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ फाइल
Santosh Kumar | May 18, 2024 | 09:42 AM IST | 2 mins read
जारी नोटिस के मुताबिक, आयोग ने उम्मीदवारों से 23 से 25 अप्रैल, 2024 तक प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए कहा था। आयोग ने आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम की घोषणा की है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा बिहार ब्लॉक कृषि अधिकारी (बीएओ) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। बीपीएससी ने पीडीएफ फाइल के रूप में परिणाम की घोषणा की है। बीपीएससी ने सहायक निदेशक, उप-विभागीय कृषि अधिकारी/उप परियोजना निदेशक, आत्मा/सहायक निदेशक जैसे सभी पदों के लिए परिणाम जारी किया है।
बीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा 1 से 4 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी में दिए गए समाधान के आधार पर बीपीएससी बीएओ परिणाम 2024 की घोषणा की गई है। इससे पहले, आयोग ने पहली प्रोविजनल 5 मार्च को आयोग की वेबसाइट पर जारी की थी। इसके बाद 18 अप्रैल को बीपीएससी ने परीक्षा दूसरी आंसर-की जारी की थी।
जारी नोटिस के मुताबिक, आयोग ने उम्मीदवारों से 23 से 25 अप्रैल, 2024 तक प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए कहा था। आयोग ने आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम की घोषणा की है।
BPSC Agriculture Post Result 2024: सभी पदों पर परिणाम
बिहार ब्लॉक कृषि अधिकारी परीक्षा में कुल 25522 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,273 अभ्यर्थी सफल हुए। आयोग ने सामान्य हिंदी को छोड़कर शेष 03 विषयों में प्राप्त अंकों के योग के अनुसार तैयार की गई संयुक्त मेरिट सूची और आरक्षण श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की है। बीपीएससी सहायक निदेशक परीक्षा में कुल 785 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 29 अभ्यर्थी सफल हुए।
इसके अलावा उप-विभागीय कृषि अधिकारी परीक्षा में कुल 626 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इसमें कुल 49 सफल अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आत्मा/सहायक निदेशक भर्ती परीक्षा में कुल 12520 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से कुल 423 सफल अभ्यर्थी सफल हुए।
Also read BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली, आवेदन करें
BPSC BAO Result 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार कृषि सेवा परीक्षा परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Bihar Agricultural Service Exam Result Link पर क्लिक करें।
- BPSC BAO Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार कृषि सेवा परीक्षा परिणाम की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET UG 2024: नीट यूजी के नतीजों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, परीक्षा दोबारा कराने की याचिका खारिज
कथित कदाचार और पेपर लीक के कारण इस साल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे और दोबारा परीक्षा नहीं होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच