BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ प्रथम चरण के परीक्षा केंद्र का विवरण कल होगा जारी, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | April 10, 2026 | 05:09 PM IST | 1 min read
बीपीएससी एईडीओ प्रथम चरण के परीक्षा केंद्र का विवरण बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने घोषणा की है कि वह सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण के परीक्षा केंद्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी कल जारी करेगा। उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करके अपने परीक्षा केंद्रों के नाम, कोड और अन्य विवरण देख सकेंगे। बीपीएससी एईडीओ परीक्षा केंद्र का विवरण आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
बीपीएससी एईडीओ परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को 3 चरणों में होगी। लिखित परीक्षा 2 पालियों में होगी पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
BPSC AEDO Admit Card 2026: एग्जाम सेंटर डिटेल्स कब होगा जारी?
कुल 935 पदों पर भर्ती के उद्देश्य से यह परीक्षा बिहार के विभिन्न जिलों में होगी। परीक्षा के पहले चरण (14 और 15 अप्रैल) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए, परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी 11 अप्रैल को जारी की जाएगी।
दूसरे चरण (17 और 18 अप्रैल) के केंद्रों से संबंधित जानकारी 14 अप्रैल को, और तीसरे चरण (20 और 21 अप्रैल) की जानकारी 17 अप्रैल को उपलब्ध कराई जाएगी। बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड 3 अप्रैल को ही जारी किए जा चुके हैं।
Also read BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, bpsconline.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
BPSC AEDO Admit Card 2026: ढाई घंटे पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आदि) ले जाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी।
परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। एईडीओ एडमिट कार्ड पर रोल नंबर के साथ बार-कोड स्पष्ट रूप से छपा हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
अगली खबर
]Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट के लिए brlps.in पर जारी
बिहार जीविका कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर उपलब्ध हैं। भर्ती परीक्षा 21 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई, और अब पात्र उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल