BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी? मार्किंग स्कीम, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | October 19, 2025 | 11:34 AM IST | 1 min read
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 सितंबर, 2025 को प्रकाशित की गई थी।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जल्द ही बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। बीपीएससी 71वीं परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा और इसमें सभी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक शामिल होगी।
बीपीएससी परिणाम के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अगले राउंड यानी मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे। बीपीएससी 71वीं परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक , मुख्य और इंटरव्यू।
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 सितंबर, 2025 को प्रकाशित की गई थी।
71st bpsc prelims result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब "71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा परिणाम लिंक देखें।
- अब पीडीएफ फाइल खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
- यदि आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो आपने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
- अब परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
Bpsc 71 result 2025: चयन प्रक्रिया
बीपीएससी 71वीं परीक्षा में चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और अंत में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें इस भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा।
71st bpsc prelims result: कटऑफ अंक
बीपीएससी रिजल्ट 2025 पीडीएफ में कैटेगरीवाइज कट-ऑफ की जानकारी शामिल होती है, जिसे परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों द्वारा रिजल्ट के साथ जारी किया जाता है। बीपीएससी 2025 फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद, बीपीएससी 2025 कट-ऑफ सार्वजनिक कर दी जाएगी।
बीपीएससी 71वीं परीक्षा के साक्षात्कार में कुल 120 अंक होंगे। बीपीएससी कट-ऑफ की गणना मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच