BPSC 70th Prelims Exam 2024: बीपीएससी 70th प्री एग्जाम के लिए पटना के एक परीक्षा केंद्र को किया गया संशोधित
Abhay Pratap Singh | December 12, 2024 | 07:26 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए 13 दिसंबर 2024 को राज्य के 36 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर एकल बैठक आयोजित होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पटना जिला में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र के पता में संशोधन किया है। नोटिस के अनुसार, यह संशोधन बीपीएससी 70th प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले रोल नंबर 554453 से 555652 तक के छात्रों के लिए है।
उपरोक्त रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का अभी तक परीक्षा केंद्र का पता “पटना कॉन्वेंट, शिवाजी चौक, वेस्ट रामकृष्ण नगर, पटना” था। जिसे, आयोग ने “पटना कॉन्वेंट, शिवाजी चौक, साउथ ऑफ भूपतिनगर, वेस्ट रामकृष्ण नगर, पटना - 800027” कर दिया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को एकल बैठक दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बिहार राज्य के 36 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।” नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आगे कहा गया कि, “इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। इस सूचना के माध्यम से उपर्युक्त परीक्षा केंद्र से संबंद्ध परीक्षार्थियों को संशोधित परीक्षा केंद्र के पते पर निर्धारित समय एवं तिथि पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होना चाहिए।
BPSC 70th CCE Prelims 2024: संशोधित परीक्षा केंद्र का पता
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में संशोधित परीक्षा केंद्र का पता एवं परीक्षा केंद्र कोड की जांच कर सकते हैं:
| जिला का नाम | रोल नंबर | परीक्षा केंद्र का कोड एवं नाम | परीक्षा केंद्र का संशोधित पता |
|---|---|---|---|
| पटना | 554453 से 555652 तक | PAT31D7 - पटना कॉन्वेंट, शिवाजी चौक, वेस्ट रामकृष्ण नगर, पटना | PAT31D7 - पटना कॉन्वेंट, शिवाजी चौक, साउथ ऑफ भूपतिनगर, वेस्ट रामकृष्ण नगर, पटना - 800027 |
BPSC 70th Exam 2024: साइबर ठगों को लेकर चेतावनी
हाल ही में, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बीपीएससी 70th प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में पास कराने के नाम पैसों की मांग करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ चेतावनी जारी की है। ईओयू ने कहा कि फोन के माध्यम से उम्मीदवारों को रुपये लेकर अंक बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है। ऐसे साइबर ठगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार