BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा की अमूल्यांकित आंसर शीट कल से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | November 13, 2025 | 03:22 PM IST | 1 min read
एकीकृत-70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थी 14 से 24 नवंबर तक अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) मुख्य परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब कल से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in से अपनी बिना मूल्यांकन वाली उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने और किसी भी विसंगति के संबंध में शिकायत दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा।
बीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। एकीकृत-70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थी 14 से 24 नवंबर तक अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकते हैं।
अमूल्यांकित आंसर शीट को डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। वे डाउनलोड की गई अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
BPSC 70th Mains Exam 2025: 24 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
अभ्यर्थी बीपीएससी उत्तर पुस्तिकाओं में किसी भी त्रुटि पर आपत्ति 24 नवंबर तक ईमेल आईडी-examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल कर दर्ज करा सकते हैं। 24 नवंबर के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
किसी अन्य माध्यम से या निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा बीपीएससी एकीकृत 70वीं मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई।
बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा परिणाम की तिथि अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल