BPSC 70th Result 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट आज हो सकता है जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Saurabh Pandey | January 23, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी सीसीई 2024 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (सीसीई) में योग्य घोषित किए गए और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रीलिम्स) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट आज जारी हो सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, लेकिन बाद में परीक्षा में गड़बड़ी की खबर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। सबसे बड़ा विवाद पटना के बापू एग्जाम सेंटर से जुड़ा था, जहां पर छात्रों को पेपर देर से मिला था और पेपर की सील पहले से खुली हुई थी।
इसके बाद आयोग ने बापू एग्जाम सेंटर के 12 हजार उम्मीदवारों के लिए 4 जनवरी 2025 को 22 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा एग्जाम आयोजित किया था।
बीपीएससी सीसीई 2024 रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया जाएगा, जिसमें बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (सीसीई) में योग्य घोषित किए गए और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया का अगला चरण होगा
BPSC 70th Prelims Result 2024: क्वालीफाइंग अंक
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 पास करने के लिए उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग अंकों से न्यूनतम या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। क्वालीफाइंग अंक उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत या 150 में से 60 अंक प्राप्त करने होंगे। एससी एसटी के लिए 32 प्रतिशत यानी 150 में से 48 अंक प्राप्त करने होंगे।
ओबीसी कैटेगरी के लिए 36.5 प्रतिशत यानी 150 में से 54.75 अंक प्राप्त करने होंगे। ईबीसी के लिए 34 प्रतिशत यानी 150 में से 51 अंक प्राप्त करने होंगे।
बता दें कि बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और री-एग्जाम 4 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया था। आयोग ने परीक्षा की आंसर की 8 जनवरी 2025 को जारी कर दी थी, जबकि 16 जनवरी 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी