BPSC 70 Admit Card 2024: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स री-एग्जाम एडमिट कार्ड डेट जारी, 27 दिसंबर से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 25, 2024 | 12:46 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंक काटे जाएंगे।उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइटों bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं सीसीई प्रीलिम्स पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in अथवा onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर 27 दिसंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। ई एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड एवं जिला का नाम अंकित रहेगा।
सभी अभ्यर्थियों को ई- एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर लेकर जाना होगा और उसे परीक्षा अवधि में वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उन्हें देना होगा। परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 2 जनवरी 2025 से उपलब्ध कराई जाएगी।
BPSC 70th Admit Card 2024: परीक्षा तिथि
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स पुन: परीक्षा 4 जनवरी 2025 को 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक पटना जिले में स्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय 9:30 बजे तक निश्चित रूप से परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा।
BPSC 70th Admit Card 2024: मार्किंग स्कीम
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइटों bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read BPSC News: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा नहीं होगी रद्द; 34 उम्मीदवारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
BPSC 70th Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
- आवेदन आईडी
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता के नाम
- उम्र, लिंग
- तस्वीर
- परीक्षा तिथि एवं समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- हस्ताक्षर के लिए स्थान
- परीक्षा निर्देश एवं दिशानिर्देश
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा