Trusted Source Image

HP TET June Result 2026: एचपी टेट जून रिजल्ट व फाइनल आंसर-की hpbose.org पर जारी, कुल 6,744 उम्मीदवार हुए पास

Santosh Kumar | August 23, 2026 | 01:25 PM IST | 1 min read

एचपी टेट जून 2026 परीक्षा के दौरान नकल के 2 मामले सामने आए; ऐसे उम्मीदवारों को 1 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

एचपीटीईटी रिजल्ट 2026 में कुल 6,744 उम्मीदवार पास हुए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीटीईटी रिजल्ट 2026 में कुल 6,744 उम्मीदवार पास हुए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एचपी टेट जून 2026 के रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा 7 से 21 जून तक आयोजित की गई। एचपीटीईटी रिजल्ट 2026 में कुल 6,744 उम्मीदवार पास हुए हैं। ये उम्मीदवार जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल), हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर जैसी कैटेगरी में क्वालीफाई हुए हैं।

सफल उम्मीदवारों को अब सर्टिफिकेट मिलेगा। एचपीटेट फाइनल आंसर की का भी उसी पोर्टल पर उपलब्ध है। टेट परीक्षा के दौरान नकल के 2 मामले सामने आए; ऐसे उम्मीदवारों को 1 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

HP TET June Result 2026: सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी मिलेगा

एचपीटेट रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए गए हैं, जिसे विषय विशेषज्ञों द्वारा उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार किया गया है। बोर्ड द्वारा एचपीटीईटी का स्कोरकार्ड लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।

उम्मीदवार उपलब्ध लिंक के जरिए अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर बोर्ड की वेबसाइट पर अपने एचपी टेट जून 2026 रिजल्ट देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Also readHTET Results 2025: हरियाणा टीईटी स्कोरकार्ड htet.eapplynow.com पर जारी, 16.57% अभ्यर्थी सफल

HPBOSE HPTET Result 2026: एचपी टेट रिजल्ट के आंकड़े

एचपी टेट रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं। एचपीटीईटी रिजल्ट 2026 के विषयवार आंकड़े नीचे दिए गए हैं-

1787471414690एचपीटीईटी जून रिजल्ट 2026 विषयवार डिटेल्स। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications