Santosh Kumar | August 23, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read
बिहार सिमुलतला प्रवेश परीक्षा शुल्क जनरल, ईडबल्यूएस, ईबीसी और बीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹200 और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹50 है।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जमुई के मशहूर सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। जिन योग्य छात्रों ने अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन अपना पंजीकरण सकते हैं। यहां कुल 120 सीटें हैं, जिनमें से 60 सीटें लड़कों के लिए और 60 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
एप्लीकेशन ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com के जरिए जमा किए जा सकते हैं। बीएसईबी एसएवी एडमिशन की प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी की जाएगी। चरण 1 में, ऑब्जेक्टिव-टाइप सवालों वाली प्रारम्भिक परीक्षा होगी।
परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए एक अंक तय होगा; इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। केवल वे उम्मीदवार ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो शुरुआती परीक्षा पास करेंगे।
बिहार एसएवी मुख्य परीक्षा पटना जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्री परीक्षा हेतु आवेदन के लिए, छात्र का बिहार का निवासी होना और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ना जरूरी है।
जनरल, ईडबल्यूएस, ईबीसी और बीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹200 और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹50 है। इस स्कूल में मुफ्त शिक्षा के साथ, छात्रों को हॉस्टल में रहने की सुविधा, भोजन और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती हैं।
स्कूल में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और आधुनिक साइंस लैब की सुविधाएं मौजूद हैं। योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों व गुरुकुल-शैली की व्यवस्था में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
दीपके मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं और कॉजपा के जारी 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत उनकी समस्याओं को उजागर कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, कथित घटना मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर औसा के पास जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में हुई।
Press Trust of India