Trusted Source Image

MPESB PSTET 2026: मध्यप्रदेश में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन जारी, लास्ट डेट 4 सितंबर

Santosh Kumar | August 23, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read

केवल प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत वे शिक्षक ही आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है।

यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आयोजित की जा रही है।(प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आयोजित की जा रही है।(प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने राज्य में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवल प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत वे शिक्षक ही आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 और 1386/2025 में 1 सितंबर, 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में आयोजित की जा रही है।

आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त को शुरू हुई और इसकी आखिरी तारीख 4 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार 21 अगस्त से 9 सितंबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट चलेगी और हर पेपर के लिए अधिकतम 150 अंक होंगे। गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह भर्ती परीक्षा नहीं है; बल्कि इसका मकसद मौजूदा शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित करना है।

MPESB PSTET 2026: परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

पीएसटीईटी पात्रता परीक्षा केवल सेवारत शिक्षकों के लिए है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से स्कैन कराकर संलग्न करने होंगे। इनके बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।

कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, संबंधित कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त, 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है, वरना शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है या उन्हें अनिवार्य रूप से रिटायर किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश इन-सर्विस टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र ₹1,000 की परीक्षा फीस देनी होगी; इसके अलावा, कियोस्क के जरिए जमा किए गए आवेदनों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

MPESB PSTET 2026: एमपी पीएसटीईटी पासिंग मार्क्स

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

आवेदन केवल एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइटों, esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in के जरिए ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरते समय यह पक्का करें कि सभी डिटेल्स सही तरह से भरे गए हों।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications