Trusted Source Image

HPSOS Timetable 2026: एचपीएसओएस की सितंबर/अक्टूबर परीक्षाओं के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं की डेटशीट जारी

Santosh Kumar | August 23, 2026 | 02:33 PM IST | 1 min read

परीक्षार्थियों की पूर्ण विषय/अनिवार्य/श्रेणी सुधार/विशेष अंक सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

एचपीएसओएस की सितंबर/अक्टूबर परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
एचपीएसओएस की सितंबर/अक्टूबर परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने एचपीएसओएस के सितंबर/अक्टूबर सत्र की परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। एचपी एसओएस डेट शीट उन सभी छात्रों के लिए है जिन्होंने कक्षा 8 (मिडिल स्टैंडर्ड), कक्षा 10 (सेकेंडरी) और कक्षा 12 (सीनियर सेकेंडरी) की सितंबर 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। ये परीक्षाएं 17 सितंबर से आयोजित की जाएंगी।

परीक्षार्थियों की पूर्ण विषय/अनिवार्य/श्रेणी सुधार/विशेष अंक सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट्स के लिए आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 से 24 सितंबर तक आयोजित जाएंगी।

HPBOSE HPSOS Timetable 2026: एचपीएसओएस परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 से 28 सितंबर तक और कक्षा 12 (प्लस टू) की परीक्षाएं 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। एचपीएसओएस की सभी परीक्षाएं सुबह के सत्र में, सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।

10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी। ये परीक्षाएं सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में बने स्टडी सेंटर्स पर संबंधित विषय के शिक्षकों या इंस्ट्रक्टरों द्वारा ली जाएंगी। प्रश्न-पत्र परीक्षा स्थल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Also readHPBOSE Supplementary Result 2026: एचपी बोर्ड 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.7 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

HPSOS Timetable 2026: अन्य परीक्षाओं के लिए भी निर्देश जारी

मार्च में हुई 10वीं-12वीं कक्षाओं की परीक्षा में ऐसे नियमित परीक्षार्थी, जिनका परीक्षा परिणाम पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के बाद कंपार्टमेंट या अनिवार्य सुधार घोषित हुआ है, उन्हें बोर्ड की ओर से विशेष परीक्षा का अवसर दिया गया है।

इनकी परीक्षाएं भी तय तिथि के अनुसार कराई जाएंगी। इसके अलावा, नियमित 8वीं कक्षा के वे छात्र जो 10 जुलाई को बारिश के कारण संबंधित जिलाधीशों द्वारा घोषित अवकाश के चलते परीक्षा नहीं दे पाए, उनकी परीक्षाएं भी इसी डेट पर होंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications