Santosh Kumar | August 23, 2026 | 05:23 PM IST | 2 mins read
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है , जो पिछले साल की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार कल से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 सेक्शन में जाना होगा और एप्लीकेशन लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन करने के बाद, हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए भी डाउनलोड लिंक मिल सकता है। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है , जो पिछले साल की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।
उम्मीदवारों को कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद सभी जानकारी ध्यान से देख लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) ले जाना ज़रूरी है।
परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। नतीजे 30 सितंबर तक घोषित होने की उम्मीद है। इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा भी 30 सितंबर तय की गई है।