BPNL Vacancy 2024: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2248 पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 21, 2024 | 08:24 PM IST | 2 mins read
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में लघु उद्यम विस्तार अधिकारी और लघु उद्यम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास क्रमश: स्नातक डिग्री और हाईस्कूल पास होना चाहिए।
नई दिल्ली: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में लघु उद्यम विस्तार अधिकारी और लघु उद्यम विकास अधिकारी के 2,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatiyapashupalan.com/ पर जाकर अंतिम तिथि 25 नवंबर या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
BPNL Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
- लघु उद्यम विस्तार अधिकारी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- लघु उद्यम विकास अधिकारी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
BPNL Recruitment 2024 Last Date: आयु सीमा
- लघु उद्यम विस्तार अधिकारी पद के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
- लघु उद्यम विकास अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन शुरू होने की तिथि से की जाएगी।
Bhartiya Pashupalan Nigam Limited: कुल रिक्तियां
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,248 रिक्तियां भरी जाएगी। जिनमें से लघु उद्यम विस्तार अधिकारी के 562 पद और लघु उद्यम विकास अधिकारी के 1,686 पद शामिल हैं।
Also read RRB ALP Admit Card 2024: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 25 नवंबर की परीक्षा तिथि के लिए जारी, डाउनलोड करें
BPNL Bharti 2024: आवेदन शुल्क
- लघु उद्यम विस्तार अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- लघु उद्यम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के आवेदकों को 826 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
BPNL Vacancy 2024 Notification: मासिक वेतन
लघु उद्यम विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 और लघु उद्यम विकास अधिकारी के पद पर चयनित कैंडिडेट को 30,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Pashupalan Nigam Limited Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीपीएनएल भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pay.bharatiyapashupalan.com पर जाएं।
- होमपेज पर ‘अप्लाई ऑनलाइन’ टैब पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ पेज ओपन होगा।
- यहां, ‘ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार